फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के दौरान फूटा पटाखा, 10 बराती झुलसे

Sat, 29 Apr 2017 11:20 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। द्वारचार के दौरान जयमाल स्थल के पास पटाखा फूटने से बरातियों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में पटाखे से निकली चिंगारी से दस बराती झुलस भी गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 शुक्रवार की रात को मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित केशरवानी धर्मशाले में इटवां निवासी रतन गुप्ता के बेटे की बारात आई थी। झूमते गाते बाराती दूल्हे के साथ जयमाल स्थल तक पहुंचे तभी किसी ने वहीं पटाखा फोड़ दिया। धमाके की आवाज से बारातियों में हड़कंप मच गया और सभी सुरक्षित स्थान ढूंढने लगे।

पटाखे से निकली चिंगारी से कन्या पक्ष के कसहाई निवासी संतोष कुमार व उसकी पत्नी मंजू, प्रीति देवी पत्नी अंकित केशरवानी,दीपक  रेशू पुत्री संतोष,संगीता पत्नी सूरजकली, बल्दाऊगंज निवासी रमेश कुमार  केशरवानी,गुड्डू गुप्ता, इलाहाबाद रेाड कर्वी निवासी सुलेखा पुत्री राकेश गुप्ता और बेबी पुत्री लालबहादुर झुलस गए। अफरातफ री के माहौल में जयमाल का कार्यक्रम रोककर झुलसे बरातियों व घरातियों को जिला अस्पताल और कुछ को निजी अस्पताल ले जाया गया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें