फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी किशोरी की मौत

Wed, 04 Oct 2017 11:27 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। आग से झुलसी किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मऊ थानाक्षेत्र के पिपरौंद निवासी शोभेलाल की 12 साल की पुत्री गीता देवी मंगलवार की शाम को घर में आग से झुलस गई थी। उसके पिता ने बताया कि खाना बनाते समय वह घर में अकेे ली थी। परिजन पड़ोस के घर गए थे और छोटे बच्चे दूसरे कमरे में खेल रहे थे। अचानक गीता के चिल्लाने की आवाज सुनकर सब दौड़े तो उसे आग से जलते देखा। किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका तीन भाई व दो बहनों में मझली थी।
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला
भौंरी। रैपुरा थानाक्षेत्र के करौंदी कला निवासी आशीष गिरी की पत्नी भावना गोस्वामी बुधवार की सुबह घर में अज्ञात कारण के चलते आग से झुलस गई। उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें