फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में डूबकर युवक की मौत

Wed, 04 Oct 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के नैमिषारण्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक स्वयं सेवक की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। वह नैमिषारण्य में आयोजित संघ के प्राथमिक शिक्षक वर्ग में व्यवस्था संभालने गया था। हादसे की वजह नहाते समय नदी की गहराई में पहुंच जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रामकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर कालोनी निवासी पवन हिंदू (25) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में स्वयं सेवक था। इन दिनों मिश्रिख के कस्बा नैमिषारण्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आईटीसी (प्राथमिक शिक्षक वर्ग) लगा हुआ है। इसी वर्ग में व्यवस्था संभालने के लिए पवन हिंदू नैमिषारण्य गया था।

बुधवार की सुबह वह नहाने के लिए नैमिषारण्य कस्बे के करीब से होकर गुजरी गोमती नदी तट पर चला गया। बताते हैं कि वह राजघाट पर गोमती नदी में नहाने लगा। नहाने के दौरान ही वह तैरने लगा, जिसकी वजह से वह तैरते हुए नदी की गहराई में पहुंच गया। तैरना न आने की वजह से वह गहराई में डूब गया।
विज्ञापन


यह देखते ही घाट पर मौजूद पुरोहित महेश तिवारी ने शोर मचाते हुए नदी में छलांग लगा दी। पुरोहित के छलांग लगाते ही वहां पर पूजा अर्चना के लिए आए अन्य लोगों ने भी नदी में छलांग लगा दी। पुरोहित व अन्य लोगों ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पवन हिंदू को नदी से बाहर निकाला। तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी।

लोगों ने उसे आनन फानन सीएचसी नैमिषारण्य में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें