चित्रकूट। गलत बिल पर हस्ताक्षर कराने के विरोध में सिंचाई विभाग कालोनी में एई, जेई और लिपिक के बीच जमकर मारपीट हुई।
सिंचाई प्रखंड प्रथम उपखंडीय कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारी उस पर मनमाने ढ़ंग से गलत बिल पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर उसकी पिटाई की।
वरिष्ठ लिपिक ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह कालोनी परिसर में स्थित मंदिर में पूजा करने गया तो वहां मौजूद एई विजय कुमार और जेई फुलगेंद्र राम ने उसे पकड़कर पीटा। आरोप लगाया कि दो बार पहले भी उस पर दोनों अधिकारी फर्जी भुगतान कराने का दबाव बना चुके हैं।
जिसकी 22 अप्रैल और 28 अप्रैल को कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पिटे लिपिक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे।
दोनों के बीच समझौते की बातचीत हो रही है। जिससे अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में आरोपी एई विजय और जेई राजेंद्र ने मारपीट की घटना को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि लिपिक सरकारी कामकाज में खुद मनमानी करता है। िजसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।