फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन अवस्था में बैठे मृत किसान के परिजन व किसान राहुल मिश्रा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के अरछाबरेठी गांव में खेत से लौट कर आए किसान ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद दरवाजा न खुलने पर पत्नी ने चिल्लाकर परिजनों को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर जब परिजन अंदर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने थाने में सूचना दी कि आर्थिक तंगी के कारण उसने आत्महत्या कर ली है। इस साल कम बारिश से फसल उत्पादन की भी उम्मीद नहीं थी।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गांव का कल्लू उर्फ राहुल मिश्रा (25) पुत्र भोला प्रसाद घर से खेत की ओर टहलने निकला था। उसकी पत्नी तरुणा देवी ने बताया कि खेत से लौटने के बाद वह बेहद निराश दिख रहे थे। वह बाहर खाना बना रही थी और पति कमरे में चले गए। लगभग दो घंटे तक वह बाहर नहीं आए तो वह कमरे की ओर गई। कमरा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। कुछ देर तक पति को आवाज देकर बुलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिससे वह अनहोनी की आशंका पर परिजनों को बुलाया। परिजन आए और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो राहुल को फांसी पर लटका देखकर दंग रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता ने थाने में लिखित सूचना दी है कि किसानी के दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली है। बड़ा बेटा होने के नाते वह खेती का काम देखता था। थानाध्यक्ष अरुण पाठक ने बताया कि परिजनों ने जो सूचना दी है उसी आधार पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम को शव भेजा गया है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि उसके पास तीन बीघे जमीन है। जिसमें दो साल से अच्छा उत्पादन नहीं हुआ है। इस साल खेती के लिए लगभग 40-50 हजार रुपये का प्राइवेट कर्जा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले हुई शादी
मृतक कल्लू उर्फ राहुल मिश्रा दो भाइयों में बड़ा था। एक बहन की शादी हो चुकी है। छोटा भाई रोहित वृंदावन के एक मंदिर में रहता है। मां का चार साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। मृतक की छह माह पहले लोहदा गांव की तरुणा से शादी हुई थी। इसके पहले मृतक सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन अब शादी के बाद से गांव में ही रहकर पिता का खेती के काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें