फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन को तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा
विज्ञापन

मऊ/मानिकपुर। थाना प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद दुबे ने टीम के साथ मारकुंडी तिराहा से लक्ष्मण पुत्र मुगलू निवासी झरी फ ाटक को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर व लाला पुत्र मुगलू को तीन जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने टीम के साथ सिहनियां नदी रपटा वहद ग्राम मवई कला से गप्पू त्रिपाठी उर्फ आशुतोष पुत्र टिडडा उर्फ बृजेश कुमार निवासी मवईकलां को तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर, सिरावल कटैया खादर से राकेश पुत्र यादव निवासी हन्ना बिनैका को तमंचा व चार जिंदा कारतूस व ओमप्रकाश उर्फ टुन्नू पुत्र गिरधारीलाल यादव को छुरी के साथ गिरफ्तार किया है।

तीन को शराब के साथ पकड़ा
चित्रकूट। सदर कोतवाली के एसआई अर्पित पांडेय ने टीम के साथ बनाड़ी मोड़ से नान भइया पुत्र छोटा निषाद निवासी कुली तलैया को 10 लीटर कच्ची शराब, एसआई शिशिर कुमार ने टीम के साथ शहीद बाबा की मजार के सामने तरौहा से हीरालाल निषाद पुत्र रामखिलावन को 10 लीटर कच्ची शराब, रैपुरा थाना के एसआई राधाकृष्ण तिवारी ने टीम के साथ पौखरी मजरा कोबरा से हीरालाल यादव पुत्र भारत यादव निवासी गौरिया को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन


गांजे के साथ दो को पकड़ा
मानिकपुर। थाना प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद दुबे ने टीम के साथ मारकुंडी तिराहा से लक्ष्मण पुत्र मुगलू निवासी झरी फ ाटक को एक किलो 150 ग्राम गांजा व लाला पुत्र मुगलू निवासी झरी फ ाटक को एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन


वारंटी पकडे़ गए
पहाडी/मऊ। थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने टीम के साथ वारंटी अशोक, राज, रामपाल निवासी रेहुटा, कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने टीम के साथ वारंटी अभिलाष निवासी रौली कल्याणपुर, एससी एसटी एक्ट के वारंटी शिवनंदन निवासी रसिन, वारंटी रामलाल निवासी घुरेटनपुर, वारंटी रामहित निवासी बंदरी, वारंटी बिंदा निवासी रेहुटियां, मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामप्रताप पटेल ने टीम के साथ वारंटी गप्पु त्रिपाठी उर्फ आशुतोष निवासी मवई कलां, बरगढ थाना प्रभारी निरीक्षक मान सिंह ने टीम के साथ यूपी गुंडा एक्ट के वांछित रामभवन शुक्ला निवासी मुर्का व मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद दुबे ने टीम के साथ वांछित भूरेलाल निवासी टिकुरा को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें