फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया सराफा व्यापारी का एक और हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारी के एक और हत्यारोपी को दबोचा
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर भागे एक इनामी आरोपी अमित उर्फ राजू आरख को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। इसके पूर्व इस मामले में मृतक के दो रिश्तेदार पिता पुत्र समेत चार लोग जेल जा चुके हैं। अब तीन अन्य प्रमुख शूटरों की तलाश है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगीं हैं। उन्हीं टीम के सदस्यों ने शनिवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर शहर के चकजाफर गांव के पास से दस हजार रुपये के इनामी मुसीवा थाना कमासिन जनपद बांदा निवासी अमित उर्फ राजू आरख पुत्र रामदीन को दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि 24 दिसंबर को छोटेलाल सोनी पुत्र स्व. जगमोहन सोनी की बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें