फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

Sun, 03 Feb 2019 11:16 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में करीब 20 दिन पहले वृद्ध पर हमला करने के मामले में नामजद आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। 
विज्ञापन


गांव झाल निवासी अरुण शर्मा ने करीब 20 दिन पहले 18 जनवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दादा कृष्णदत्त को रात के समय गैलरी में सोते समय धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इस मामले में गांव के नीटू और अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि एक मुकदमे में वृद्ध कृष्णदत्त के गवाह होने के कारण उन पर यह हमला किया गया था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वृद्ध का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि वृद्ध पर हमले में नामजद आरोपी नीटू कोर्ट में सरेंडर कर जेल जा चुका है। आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें