दंपती को कुल्हाड़ी व तमंचे की बट से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मां पिता के निधन के बाद छोटे भाई व उसकी पत्नी को बच्चों समेत बडे़ भाई व उसके पुत्रों ने कुल्हाड़ी व तमंचे की बट से मारा पीटा। इसके बाद उसके कच्चे कमरे की दीवार ढहाकर घर से बेघर कर दिया है। पीड़िता अपने पति व बच्चों के साथ न्याय पाने के लिए कोतवाली में डेरा जमाए है।
कोतवाली क्षेत्र के खरौंध बनियनपुरवा निवासी बिरझांव ने बताया कि वह दो भाई है। दोनों एक ही घर में रहते हैं। माता पिता के निधन के बाद अब बड़ा भाई मुन्ना व उसके पुत्र घर में हिस्सा नहीं दे रहे। एक कच्चे दीवार वाले कमरे में वह बच्चों के साथ रहता है तो उसे घर से भगाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह जब उसने भाई से जमीन का बंटवारा करने को कहा तो उसने अपने पुत्रों के साथ आकर तंमचा व कुल्हाड़ी से डरवाया। इसके बाद मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया है। जिससे परेशान दंपती बच्चों समेत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय पाने की गुहार लगा रही है।