बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत
भौंरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दोपहर यात्रियों से भरी प्राइवेट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बस बरामद कर ली लेकिन चालक भाग निकला। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
पहाड़ी मुस्लिमपुरवा निवासी आबिद पुत्र रज्जन अली बाइक से रैपुरा की ओर जा रहा था। रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी गांव के आगे हाईवे पर मऊ की ओर से आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बस छोड़कर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगाें की सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया मौके पर पहुंचे और घायल को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद बस को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंची। इधर घायल आबिद की हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। उसकी सतना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है।