फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध नंबरों की बनी सूची सादी वर्दी में रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन डकैती, सादी वर्दी में संदिग्ध नंबरों पर नजर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर(चित्रकूट)। लाखों रुपये की ट्रेन डकैती मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस को सफलता का इंतजार है। एसटीएफ व क्राइम ब्रंाच ने पनहाई व आसपास के मोबाइल टावर के जरिए रात को 12 बजे से तीन बजे तक बातचीत करने वाले 24 मोबाइल नंबरों की पहचान की है। अब उन्हीं पर पुलिस नजर रख रही है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी इन नंबर वालों की गतिविधियों की जांच पड़ताल कर रही है।
बतादें कि बीते रविवार की रात लगभग सवा एक बजे चेन्नई से पटना जा रही गंगा कावेरी एक्सप्रेस में पनहाई रेलवे स्टेशन के आगे डकैती पड़ी थी। घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टावर के संपर्क में आए नंबरों को खंगाला जा रहा है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने 24 मोबाइल नंबर एकत्र किए हैं। जिस पर संदेह है। इन नंबरों पर रात 12 बजे से 3 बजे तक बातचीत की जानकारी है। पुलिस को संभावना है कि इससे बड़ा सबूत मिलेगा और सफलता भी मिल सकती है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी हरिशरण सिंह ने बताया कि नंबरों के आधार पर जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही घटना खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी आईजी बीआर मीणा ने सोमवार को मानिकपुर आकर जीआरपी एसपी पीके मिश्रा के साथ लिए बैठक की। उन्होंने बताया कि अहम सुराग मिले हैं। ट्रेन डकैती का जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें