फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों से मुठभेड़ के दौरान मौजूद थे ब्लाक प्रमुख- पूर्व प्रधान!

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख और पूर्व प्रधान को नोटिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दो वर्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख पद के लिए चल रहे चुनाव हो रहा था। इस दौरान कुछ बीडीसी की मौजूदगी के साथ ही कुख्यात डाकू बबुली कोल व डाकू लवलेश कोल गैंग समेत पहुंचने पर पुलिस मुठभेड़ होने की सीआईडी जांच चल रही है। इस मामले में मुठभेड़ के दौरान रामनगर ब्लाक प्रमुख और छीबो के पूर्व प्रधान को भी नोटिस जारी कर पुलिस ने साक्ष्य देने को बुलाया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मुठभेड़ के दौरान यह दोनों भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जोन के उप पुलिस अधीक्षक एम असलम ने रामनगर के ब्लाक प्रमुख बालमुकंद पांडेय व छीबो के पूर्व प्रधान रामेश्वर शुक्ला को नोटिस जारी कर कार्यालय बुलाया है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यूपी में ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए 2016 में जब प्रक्रिया चल रही थी तब जोन के जिला उमरिया थाना मानपुर की ग्रास रिसोर्ट चौकी ताला में 24 जनवरी को लगभग डेढ़ घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जिसमें साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल, डाकू लवलेश कोल के गैंग समेत मौजूदगी की सूचना पर तत्कालीन एसपी मिथलेश शुक्ला ने मयफोर्स पहुंचकर जवाबी फायरिंग की थी। जिसमें गैंग के भाग निकलने की जानकारी दी गई और कुछ लोग घायल हुए थे। मामले की मानपुर थाने में 147,148,149,307 आईपीसी, 25-27 आम्र्स एक्ट, 9/11, 13 एमपीडीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। जिसकी सीआईडी जांच भी चल रही है। जिसमें रीवा जोन में साक्ष्य के लिए रामनगर ब्लाक क्षेत्र के इन दोनो प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैतों की मौजूदगी के बीच यह दोनों भी मौजूद थे। इन दोनों को नोटिस प्राप्त भी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें