फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में ठहरे युवक ने पार किए मोबाइल व नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में ठहरे युवक ने पार किए मोबाइल व नगदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। थानाक्षेत्र के दीवारी गांव स्थित एक देवी मंदिर में एक सप्ताह से रह रहे अज्ञात युवक ने पुजारी समेत अन्य लोगों के तीन मोबाइल व लगभग दस हजार रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर सभी दंग रह गए। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

दीवारी गांव के देवीमंदिर पुजारी कमलदास ने बताया कि राजापुर कस्बे में कई दिनों से भटक रहे एक बीस वर्षीय अज्ञात युवक को गांव के कुछ लोग अनाथ मानकर मंदिर लाए थे। कई दिनों तक वह मंदिर में रहा। गांव से ही आने वाली खाद्य सामग्री से काम चलता रहा। मंगलवार की सुबह जब पुजारी सोकर उठे तो उनका मोबाइल व कुछ नगदी गायब मिली। जानकारी करने पर पता चला कि अज्ञात युवक गायब है साथ ही देवकुमार और राहुल के भी मोबाइल व नगदी पार कर ले गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें