फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग का गोला बनकर आंगन में दौड़ती रही महिला, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। थाना क्षेत्र के महुंआ में चौकीदार की पत्नी ने सूने घर में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जानकारी होने पर जब तक ग्रामीण व उसका पति बचाने पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थानाक्षेत्र के महुंआ निवासी रंजीत कुमार गांव का चौकीदार है। बताया मंगलवार की सुबह वह अपने दो पुत्रों के साथ खेत में था। छोटा बेटा ब्रजेश स्कूल चला गया था। घर में अकेली पत्नी चंदा देवी (45) ने आंगन में आकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। आग व धुआं देखकर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो उसकी पत्नी आग का गोला बनी थी और आंगन मेें दौड़ रही थी। जिसकी जानकारी उसे मिली तो वह पुत्रों के साथ दौड़कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाने का प्रयास किया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के खुदकुशी करने के पीछे किसी भी कारण की जानकारी नहीं है। पति ने यह जरूर बताया कि कुछ दिनों से पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ्य चल रही थी। रात को सबको खाना खिलाने के बाद खुद खाना नहीं खाया था। किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। मृतका का मायका कमासिन जिला बांदा है। इस घटना की जानकारी पर मृतका का भाई मलखान पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद था। उसने बताया कि किसी कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें