फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड डंपर से बालू निकालते समय किशोर झुलसे

विज्ञापन
फोटो-11- राजापुर के अर्की गांव के मार्ग पर फंसे ट्रक से बालू निकालते समय करंट लगने से हुई घटना। संवा - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। अर्की मार्ग पर दो ओवरलोड़ डंपर रास्ते में फंस गए। डंपर से बालू निकालते समय दो किशोर ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। एक किशोर की हालत गंभीर है। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यमुना किनारे धौरहा घाट से बालू ढुलाई में लगे ओवरलोड वाहन दिन रात तेज रफ्तार से सरधुआ अर्की मार्ग से गुजर रहे हैं। मंगलवार की सुबह एक ओवरलोड डंपर अर्की मार्ग पर पहुंचा तो खराब सड़क होने से उसका एक हिस्सा गड्ढे में घुस गया। इसी बीच दूसरा ओवरलोड डंपर बगल के रास्ते से निकलने के प्रयास में फंस गया। इससे पूरा मार्ग बाधित हो गया। चालकों ने स्थानीय लोगों को बालू बेच दी।
बालू निकालने के लिए अर्की निवासी हिमांशू सोनकर (15) पुत्र चुन्नू और नीरज रैदास (14) पुत्र शिवसागर डंपर पर चढ़े। दोनों ऊपर से निकली हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हिमांशु की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड वाहनों के गुजरने से आए दिन घटनाएं हो रहीं हैं। स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें