फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में ऐन वक्त पर पचा चलेगी ड्यूटी

विज्ञापन
फोटो-9-मतगणना के लिए निष्पक्षता व शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश देते डीएम शुभ्रांत कुमार श - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। वोटों की गिनती में लगाए जा रहे कर्मियों को ऐन वक्त पर ड्यूटी पता चलेगी। मतगणना में पारदर्शिता रखने की मंशा से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक मतगणना कर्मियों का प्रथम रेडमाइजेशन किया जा चुका है। दूसरा रेडमाइजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में मतगणना से 24 घंटे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे। तीसरा रेंडमाइजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति मेें रिटर्निंग आफीसर मतगणना के दिन दस मार्च को सुबह करेंगे। मतगणना स्थल रामायण मेला परिसर मेें अनाधिकृत व्यक्तियों को रोकने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की जाएगी। पहला चक्र मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में बनेगा। मध्यम घेरा मतगणना परिसर भवन के गेट के बाहर द्वार पर बनेगा। तीसरा घेरा मतगणना स्थल पर बनाया जाएगा। किसी को बिना फोटो पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना के लिए यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। चित्रकूट जाने वाले वाहनों मेें यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा। बेड़ी पुलिस से चित्रकूट जाने वाले वाहन सीधे न जाकर शिवरामपुर से होते हुए चित्रकूट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें