फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। कोतवाली क्षेत्र के खोही ग्राम पंचायत के परिक्रमा मार्ग स्थित लक्ष्मण पहाड़ी तीर्थ स्थल पर 21 सितंबर को खोही निवासी अंकित गुप्ता की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर नगदी व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस चौकी में शिकायत करने गया तो पुलिस ने उल्टा उसका ही चालान कर दिया। अंकित गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर उसका मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में अंकित गुप्ता ने कहा है कि 21 सितंबर को उसको एक परिवार के सदस्यों ने लक्ष्मण पहाड़ी तीर्थ स्थल पर बुलाकर लाठी-डंडे व बेल्ट से पिटाई की। उसकी जेब में रखा पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

मारपीट करने वालों ने धमकी दी कि 50 हजार रुपये न देने पर इसी तरह पिटाई की जाएगी। पुलिस चौकी में वह शिकायत करने गया तो पुलिस ने उसका ही चालान कर दिया। उधर, परिक्रमा मार्ग के चौकी इंचार्ज भागीरथी पांडेय का कहना है कि शराब के नशे में अंकित व एक अन्य युवक में मारपीट हुई है। दोनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें