चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलौरा गांव में बुधवार की शाम गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को जमकर पीटा। गांव निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के गोपाल व मुकुंदलाल बुधवार की शाम उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा। कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जेई पुत्र छह दिनों से लापता
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग के जेई श्यामलाल का पुत्र प्रवीण वर्मा (20) छह दिनों से गायब है। जेई ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 जुलाई को उनका पुत्र बैंक से रुपये निकालने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। उधर, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।