कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भगवानकामदनाथ की तस्वीर भेंट करतीं कांग्रेस की
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने फिर रंजना बाराती पांडेय पर दांव लगाया है। 2019 के उपचुनाव में वह चौथे नंबर पर रहीं थी। छीबों गांव की रंजना दो बार जिला पंचायत सदस्य और एक बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
रंजना ने वर्ष 2012 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इसके बाद से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहीं हैं। शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय उर्फ बराती की पत्नी रंजना बीए तक पढ़ी हैं। उनका मायका तरौंहा में है। महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी में बैठकर आंदोलन करने पर वह सुर्खियोें आ गईं थीं।
रंजना ने बताया कि अतर्रा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य दीनानाथ पांडेय की प्रेरणा से राजनीति शुरू की। कहा कि पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर इस बार खरी उतरेंगी। जनता के सहयोग सीट पार्टी की झोली में डालेंगी। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को कई बार कामयाबी मिली है। तीन बार सियादुलारी ने यहां से जीत दर्ज की थी।