फोटो-6- राजापुर में फायर ब्रिगेड स्टेशन के शुभारंभ के पूर्व जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्
- फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। मुख्यमंत्री एक जुलाई को शाम पांच बजे प्रदेश के कई अग्निशमन केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसमें राजापुर स्थित अग्निशमन केंद्र भी शामिल है। गुरुवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्रनाथ उमराव से कहा कि फायर सर्विस स्टेशन के लिए प्रभारी नियुक्त करते हुए जनता के बीच प्रचार-प्रसार कराएं। लोकार्पण कार्यक्रम के समय फायर सर्विस की मशीनों की सजावट कर व्यवस्थित रखें। थानाध्यक्ष राजापुर से कहा कि क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, चौकीदार, ब्लॉक प्रमुख को आमंत्रित करें।
ईओ राजापुर से कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। इस दौरान एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, सीओ एसपी सोनकर, ईओ बीएन कुशवाहा, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।