फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून का आगाज, सात घंटे की बारिश से राहत के साथ आफत

विज्ञापन
फोटो-5- बारिश से बढ़ा मंदाकिनी नदी का जलस्तर। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सात घंटे की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो आफतों का भी सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से दोपहर 2 बजे तक बारिश हुई। इससे सड़कें-गलियां, खेत खलिहान पानी से लबालब हो गए। लोगों को जलभराव का भी सामना करना पड़ा। मंदाकिनी का जलस्तर भी बढ़ गया।
विज्ञापन

कई दिनों से बारिश का इंतजार आखिरकार गुरुवार को पूरा हो गया। सुबह सात बजे से बारिश शुरू हो गई। शहर की कई प्रमुख गलियों में पानी भर गया। सदर ब्लॉक के कचहरी मार्ग, एलआईसी तिराहे के पास, बस स्टैंड के द्वारिकापुरी की पांडेय कालोनी, कर्वी पहाड़ी मार्ग में ओवरब्रिज के नीचे जलभराव हो गया। डाकघर के सामने गली में नाला खुला होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।
कछार पुरवा, शंकरगंज की गलियां पानी से भर गईं। यही हाल जिले के शिवरामपुर, पहाड़ी, भरतकूप, भौरी, मानिकपुर, बरगढ़ क्षेत्र की सड़कों व गलियों का रहा। खोह गांव के राजेश कुमार, कालूपुर पाही गांव के महेश प्रसाद ने बताया कि बारिश होने से गांव की प्रमुख गलियों में जलभराव रहा। भरतकूप के खजांची बस्ती के कल्लू कोल ने बताया कि बारिश होने से बस्ती में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बारिश के बीच ही किसान खेतों में पहुुंचे
सबसे ज्यादा किसानों को बारिश का इंतजार था। बारिश के बीच ही किसान खेतों में पहुंच गए। उन्होंने धान की नर्सरी तैयार करने के लिए मेड़बंदी का काम शुरू कर दिया। किसान शिवकुमार शुक्ला, राजीव त्रिपाठी ने बताया कि धान की नर्सरी लगाने का सबसे अच्छा समय है। किसान जुलाई के पहले सप्ताह तक हर हाल में धान की नर्सरी डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें