फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद धर्मनगरी पहुंचने लगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी में मंगलवार को पड़ने वाली अमावस्या मेले में रोक के बावजूद दो दिन पहले से ही सैकड़ों श्रद्धालु रामघाट की ओर पहुंचने लगे। जिला प्रशासन के कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने इन्हें घर लौटकर वहीं पूजन करने को कहा है। बतादें कि मठ, मंदिर के पट पहले से बंद चल रहे हैं सिर्फ गेट के बाहर से ही दर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

वैशाख मास की 11 मई को पड़ने वाली अमावस्या मेला में कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते यूपी व एमपी प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आगमन पर रोक लगा दिया है। जिसके लिए पुलिस अधिकारी सहित सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई हैं। साधू संतों से भी मंदिरों के कपाट बंद रखने की अपील की गई है।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की डयूटी लगाकर श्रद्धालुओं को जिले की सीमा पर ही रोकने को कहा है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने भी मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करा दिया है ताकि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में जाने से पहले रोककर घर जाने को कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें