फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबड़ाने नहीं बस नियम के पालन करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपु र(चित्रकूट)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल पाठा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कोरोना का व्यापक प्रभाव हो रहा है वहां जाकर खुद ग्रामीणों से मिले। सभी को आश्वस्त किया कि इस महामारी से निपटने के लिए घबराहट नहीं बल्कि कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। जरूरी दवाओं का उपयोग डाक्टर के बताए फार्मूले पर करने की आवश्यकता है। इस दौरान कई जगह डीएम ने खुद ही ग्रामीणों को कोविड किट दिया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे कोविड-19 के प्रति सजगता, संभावित रोगियों को चिन्हीकरण कर लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जांच एवं आवश्यकतानुसार औषधि वितरण के कार्यों का विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत चुरेह केशरूवा का भ्रमण कर जायजा लिया। घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी की। दवाओं का वितरण भी किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, जारोमाफी ग्राम प्रधान विपिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शैलजा मिश्रा, संगिनी आभा, आशा राधा आदि मौजूद रहीं।
कई बार नियमों की अनदेखी, लगानी पड़ी फटकार
मानिकपुर। कोविड संक्रमण से बचाव की जानकारी और सरकारी चल रहे अभियान की समीक्षा करने जब जिलाधिकारी शुभ्रंात कुमार शुक्ल पाठा क्षेत्र के कुछ गांव पहुंचे तो उनके काफिले में कुछ लोगों ने कोविड नियमों को तोड़ने का प्रयास किया। इसे लेकर कई बार सुरक्षाकर्मियों ने ऐसे लोगों को फटकार भी लगाई। कुछ लोग मास्क को सही तरीके से न लगाकर जिलाधिकारी से अपनी बात कहने को आगे बढ़े। कुछ लोग बिना दो गज की दूरी के नियम का पालन कर साथ साथ चलने का प्रयास कर रहे थे। खुद डीएम ने अपने अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों से कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने में लापरवाही न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें