फोटो-17- छेरिया गांव में इलाज करती डाक्टरों की टीम । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। क्षेत्र के छेरिहा खुर्द गांव के मजरा डांडीकोलान में डायरिया फैलने की सूचना पर मंगलवार को मुख्यालय से डॉ. संतोष और डॉ. बी लाल की टीम पहुंची। सीएचसी की टीम पहले से ही गांव में डटी हुई है। मंगलवार को दो और मरीज मिले, जिनका इलाज किया गया।
चार दिन पहले चुरेहकेशरुआ के मजरा सूअरगढ़ा में डायरिया फैला था। करीब 30 लोग बीमार हुए थे। 12 मरीजों को सीएचसी में भर्ती किया गया था, जबकि 18 मरीजों का गांव में इलाज किया गया था। इस गांव में स्वास्थ्य विभाग का अभियान अभी जारी ही था कि रविवार को छेरिया खुर्द के मजरा डांडी कोलान में डायरिया ने पांव पसार दिए। एक दिन में ही एक दर्जन मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विनीत, किशन, अंतरा, अनिकेश को सीएचसी में भर्ती किया गया। अंतरा (40) पत्नी सुखेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाकर घर-घर दवा बंटवाई।
सफाईकर्मी लगाकर गांव की नालियों आदि की सफाई करवाई। बाद में वह सीएचसी पहुंचे। मंगलवार को जिले से डॉ. संतोष और डॉ. बी लाल की टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके बाद गांव जाकर मरीजों से हालचाल लिया। घर-घर दवाएं, ओआरएस पाउडर का वितरण कराया। इस दौरान गांव में डीडीटी का छिड़काव, पानी में क्लोरीन डलवाया।