चित्रकूट। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण देने व खाली पदों को भरने की मांग की। इससे संबंधित 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सांसद आरके सिंह पटेल को उनके घर जाकर सौंपा।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग को नौकरियां तो मिल रही हैं लेकिन प्रमोशन में भेदभाव किया जा रहा है। ऐसे में प्रमोशन में आरक्षण लागू करके उक्त समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया जाना चाहिए। इस वर्ग के लिए रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। इसके अलावा मजबूत आरक्षण काननू बनाया जाए। शिक्षा का निजीकरण बंद हो। निजी क्षेत्र मेें भी आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए। सफाई कर्मियों की भर्ती शुरू हो। अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्रावास बनवाए जाएं।