फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव मेें छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के सीतापुर कस्बा स्थित गया प्रसाद महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी व बुजुर्गों को सम्मानित करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

गया प्रसाद महाविद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत के साथ ही लोकगीत प्रस्तुत किया। स्वच्छता के लिए नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसमेें संदेश दिया गया कि यदि बीमारी से बचना है तो घर सहित आसपास के मोहल्ले की सफाई जरूर करें।
कार्यक्रम में महिला शक्तिकरण को लेकर गोष्ठी में समाज सेवी आलोक द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं की आज विश्व में बड़ी भागेदारी है। कई महिलाएं उद्योगपति से लेकर विभागों की अधिकारी हैं। कार्यक्रम में बरहट गांवों के बुजुर्ग सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रबंधक रंगनाथ शुक्ल ने महाविद्यालय की प्रगति के बारे मेें जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सानंद कुमार गौतम, गिरीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें