फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। हटवा गांव निवासी किशोरी का सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस एक आरोपी की तलाश में कई जगह छापा मारा लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। जानवरों के खाने से सिर अलग हो गया था।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव के राजेंद्र मौर्य की पुत्री सपना देवी 21 दिन पहले गांव से लापता हो गई थी। उसका सिर कटा शव गांव के बाहर एक खंडहर में मिला था। हत्या के आरोपी में पुलिस विष्णु से पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या में किसी और के शामिल होने का भी अनुमान लगा रही है। दूसरे आरोपी की खोजबीन की जा रही है। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि किशोरी की हत्या गला दबाकर की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यही बताया गया है। उन्होंने कहा कि शव कई दिनों का होने के कारण वहां कुछ जानवरों के खाने से मृतका का सिर अलग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें