फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी की सजा दिलाने को याचिका दाखिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। छह साल के जुड़वा बच्चों के अपहरण कर हत्या के मामले मेें आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। गौरतलब है कि इस मामले में सतना मध्यप्रदेश की अदालत से आरोपियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले की सीमा मध्यप्रदेश के नया गांव थाना अंतर्गत जानकीकुंड के पास स्कूल की बस से 12 फरवरी 2019 को चित्रकूट जिले के रामघाट निवासी ब्रजेश रावत के दो जुड़वां बच्चे श्रेयांश व प्रियांश रावत का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस माले में पांच हत्यारे सतना सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
बच्चे के पिता ब्रजेश रावत ने पांचों हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को तीन याचिकाएं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दाखिल किया है। इस मामले में सजा काट रहे पदमकांत शुक्ला के परिजन ने अस्थायी जमानत देने के लिए याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें