फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में ही सपा की साइकिल हो चुकी पंचर

विज्ञापन
फोटो-7- मऊ में अपना दल एस गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में समर्थकों का अभिवादन करते केंद्रीय मंत्? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए गठबंधन की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 2017 के पहले यूपी में बिजली वितरण में भी पक्षपात होता था, अब स्थिति बदली हैं। पहले चार चरणों के मतदान में ही सपा की साइकिल पंचर हो गई है फिर से गठबंधन की सरकार बननी है।
विज्ञापन

गुरुवार को मऊ के पेट्रोल पंप के पास भाजपा व अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महराज के समर्थन में अपना दल व निषाद पार्टी की संयुक्त जनसभा हुई। जिसमें अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ने सपा को ही निशाने पर रखा। कहा कि समाजवादी पार्टी का चेहरा चाल व चरित्र यूपी की जनता कई बार देख चुकी है। दस मार्च के बाद इस दल के नेताओं की गर्मी शांत हो जाएगी। चित्रकूट जिला उनका घर है और वह इस बार गठबंधन की सरकार बनने पर यहां बेरोजगारी व पलायन को दूर करने के लिए काम होगा। उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे। कोल आदिवासियों को कई बार फर्जी मामले में फंसाया गया है, अब उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि गठबंधन सरकार से ही उनका समाज अपने अधिकारों को पा सकता है। इस बार मऊ की सीट जिताने का काम करना है। इस दौरान गठबंधन के प्रत्याशी का हाथ उठवाकर जन समर्थन मांगा। इस दौरान भाजपा के सांसद आरके सिंह पटेल , जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, चंद्रप्रकाश खरे, मुन्ना लाल प्रजापति, गंगाधर मिश्र, अरविंद मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें