फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत में पतंग उड़ा रहा बालक गिरा, हुई मौत

विज्ञापन
फोटो -1- पुत्र की मौत के बाद बिलखती मां व परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। छत पर पतंग उड़ा रहे बालक की दोमंजिले मकान से गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुत्र की मौत होने पर जिला अस्पताल में मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत शहर से सटे मुलायम सिंह के पुरवा में पीयूष (6) पुत्र नंदकुमार दोमंजिले मकान की छत पर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। छत पर चहारदीवारी न होने पर वह नीचे गिर गया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद भी नहीं था। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर घायल पीयूष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे मृतक की मां ममता व पिता नंद कुमार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मां को विश्वास ही नहीं हो रहा था, वह बार-बार डाक्टरों के पास जाकर एक बार फिर से देख लेने के लिए कहती रही।
किसी तरह से डाक्टरों ने समझाया तब जाकर मानी और बेहोश हो गई। मृतक के पिता नंद कुमार ई रिक्शा के चालक है जबकि मां ममता देवी शहर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां नर्स है। उनके एक ही संतान थी। शव परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें