फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन प्रत्याशियों ने जोरशोर से किया नामांकन

विज्ञापन
फोटो- 1- मानिकपुर विधानसभा सीट से नामांकन करते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक वीर सिंह - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन दोनों विधानसभा सीटों में 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, जिसमें कुछ उम्मीदवारों ने दूसरा व कुछ ने चौथे सेट का पर्चा भरा है। नामांकन स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रही। अंतिम दिन होने के चलते भारी तादाद में प्रत्याशियों के समर्थक जुटे। वाहनों के काफिले से यातायात कई बार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा समर्थित अपना दल (एस) के उम्मीदवार अविनाश चंद्र द्विवेदी लल्ली लावलश्कर के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने काफिले को बाहर ही रोक दिया। प्रस्तावक के साथ नामांकन कक्ष जाकर प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा रिटर्निंग आफीसर को दो बार अलग-अलग सेटों में दिया। इसके बाद मुख्यालय से सटे गेस्ट हाउस में जनता का अभिवादन किया। इस दौरान राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद रमेशचंद्र द्विवेदी, भैरों प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल समर्थकों के साथ पहुंचे और प्रस्तावक के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अविनाश चंद्र त्रिपाठी, रामसूरत, पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिवपूजन, राज प्रताप, अवधेश, बाबूलाल, बृजेश कुमार, उमेश कुमार, प्रकाशचंद्र जायसवाल व बसपा के प्रत्याशी बलबीर पाल ने दोबारा पर्चा दाखिल कर नामांकन कराया है।
चित्रकूट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान पटेल, बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला भारतीय, सीपीआई प्रत्याशी अमित यादव, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संतोषी लाल शुक्ला, बुंदेलखंड क्रांति पार्टी के रामभरोसा ने दोबारा, आंबेडकर समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवशरण, जन अधिकार पार्टी के अविनाश चंद्र त्रिपाठी, जय हिंद जय भारत पार्टी से रेखा निषाद व निर्दलीय प्रत्याशी हृदयेश कुमार वर्मा, विजय प्रकाश ने नामांकन पर्चा जमा किया है। नामांकन स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रही। अंतिम दिन होने के चलते भारी तादाद में प्रत्याशियों के समर्थक जुटे। वाहनों के काफिले से यातायात कई बार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में दोनों सीटों पर कुल नामांकन
----------------
चित्रकूट सीट -236
1- भाजपा- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
2- सपा - अनिल प्रधान पटेल
3- बसपा- पुष्पेंद्र सिंह
4- कांग्रेस- निर्मला भारती
5- भाकपा- अमित यादव
6- आम आदमी पार्टी - संतोषी लाल शुक्ला
7- बुंदेलखंड क्रांति दल- रामभरोसे प्रजापति
8- आंबेडकर समाज पार्टी- शिवशरण
9- जनाधिकार पार्टी- अविनाश चंद्र त्रिपाठी हरिहरगंज
10- साझा पार्टी - हृदेश कुमार वर्मा, बांदा
11- निर्दलीय- विजय प्रकाश खोही
12- जय हिंद जय भारत- रेखा निषाद
--------------------------------------------
मानिकपुर सीट- 237
1- अपना दल(एस)- अविनाश चंद्र द्विवेदी लल्ली
2- सपा - वीर सिंह पटेल
3- बसपा- बलवीर पाल
4- कांग्रेस- रंजना पांडेय
5- निर्दलीय - कृष्णदत्त पांडेय
6- निर्दलीय- अली हसन
7- आम आदमी पार्टी -अविनाश चंद्र त्रिपाठी
8- निर्दलीय- शिवपूजन उमरी
9- निर्दलीय- पुष्पेंद्र त्रिपाठी तीरमऊ
10- निर्दलीय- रामसूरत पूरबपताई
11- निर्दलीय- रामप्रताप छींबो
12- निर्दलीय- अवधेश कुमार सरहट
13- निर्दलीय- बाबूलाल सपहा
14- निर्दलीय- बृजेश कुमार
15- निर्दलीय- उमेश चंद्र
16- निर्दलीय- प्रकाश चंद्र जायसवाल
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें