फोटो-10- मतदान कार्य की डयूटी में लगे कर्मचारियों को जानकारी देते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला।
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मतदान कार्मिक धैर्यपूर्वक निष्पक्ष मतदान संपन्न कराएं। यह बात जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के संग अशोक पब्लिक स्कूल खोह में मंगलवार को शुरू हुए प्रशिक्षण स्थल पर कही।
जिलाधिकारी ने प्रथम पाली के प्रशिक्षण कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारियों का काफी महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रशिक्षण कर्मियों से कोड संख्या पांच, मतदान रजिस्टर, वोट अकाउंट आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें। इसे कैसे ऑन करना है, कैसे मॉकपोल करना है इसको अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सुबह सात बजे से पोल होगा, लेकिन सुबह पांच बजे से इसकी तैयारी कर लेनी होगी। उन्होंने कहा कि मतदान स्थल पर फोन, कैमरा नहीं ले जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो किसी भी पुलिस अधिकारी से बात कर सकते हैं। स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से मतदान कराएं। इस अवसर पर सीडीओ अमित आसेरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, खंड विकास कर्वी जयदेव सिंह, परियोजना निदेशक ऋ षिमुनि उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा व मतदान प्रशिक्षण कर्मी मौजूद रहे।