फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नदारद मिले वृद्धा आश्रम के कर्मचारी ,मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्यालय से सटे विनायकपुर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। वृद्धजनों से मुलाकात कर व्यवस्थाओें के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नदारद कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया ने विनायकपुर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर हकीकत जानीं। आश्रम के सुरक्षा कर्मी और इंचार्ज नदारद मिले। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। बताया कि 75 वृद्धजन निवास कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता, भोजन पर विशेष ध्यान देने के कर्मियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि वृद्धजनों के इलाज में कोताही न बरती जाए। देखरेख करते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें। कर्मचारियों को चेताया कि अगर किसी प्रकार की खामियां मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें