फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया पर्चा

विज्ञापन
फोटो-14- चित्रकूट में पर्चा खरीदतीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला भारती । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दोनों विधानसभा सीटों के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से कुल सात नामांकन पत्र खरीदे गए। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी ने चित्रकूट से पर्चा लिया। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने भी पर्चा लिया है। मानिकपुर से सपा के आनंद त्रिपाठी ने भी पर्चा लिया है। पूरे परिसर में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रहे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रत्याशी निर्मला ने तीन सेट, शिवशंकर लाल, सत्येंद्र, रामभरोसा व कप्तान ने एक- एक सेट में नामांकन पत्र खरीदे। इसी तरह मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए आनंद कुमार त्रिपाठी ने तीन, अवधेश ने एक और कुलदीप कुमार मिश्रा ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदे। उधर पहले दिन मंगलवार को कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के लिए आठ और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 प्रत्याशी शामिल हैं। हालांकि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें