फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के व्यापारी की मौत के मामले में न्यायिक जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर मेें सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। सपाइयोें ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेें पुलिस निरंकुश हो गई है। अब तो निर्दोष व्यापारियों की भी हत्या की जा रही है। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता को गोरखपुर पुलिस ने जांच-पड़ताल के नाम पर एक होटल से उसको उठा लिया। इसके बाद उसको बुरी तरह से मारा-पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की न्यायिक जांच कराकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जाय। उसकी पत्नी को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाय। इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला महासचिव हिमांशु गुप्ता, उमाकांत यादव, गोविंद यादव, श्रीराम, प्रमोद, सत्यम आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने भी जताया विरोध
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। इसमें मांग किया कि दोषी पुलिस कमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को एक करोड़ व सरकारी नौकरी दी जाय। इस मौके पर पदाधिकारी पंकज अग्रवाल, सुशील कक्का, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, अंकित पहारिया, धर्मचंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें