फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधितों के लिए नये प्रयोगों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर की सामाजिक संस्था दृष्टि परिसर में आल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड व डेनमार्क ब्लाइंड एसोसिएशन डेनमार्क द्वारा क्षमता वर्धक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तय हुआ कि जालौन व प्रतापगढ़ में दृष्टिबाधितों के लिए काम रही डेनमार्क की संस्था अब चित्रकूट में भी इस दिशा मेें सहयोग कार्य करेगी। जिसमें दृष्टिबाधितों के लिए नए प्रयोगों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यशाला का उद्घाटन आल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड के उपाध्यक्ष/दृष्टि के महासचिव शंकर लाल गुप्ता व जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राज बहादुर सिंह ने किया। महासचिव ने बताया कि डेनमार्क की संस्था के सहयोग से जालौन जिले के दृष्टिबाधितों के पुनर्वास के लिए समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम का संचालन कर रही है। वहां पर हो रहे कार्यों की देखभाल और गाइड की जिम्मेदारी दृष्टि संस्था को दी गई है। इसी प्रकार का उनका एक प्रोजेक्ट प्रतापगढ़ जिले मे भी चल रहा है। दोनों प्रोजेक्ट दो वर्षों से वहां चल रहे हैं। उन परियोजना में कार्यरत कार्यकर्ताओं को समय पर दृष्टिबाधितों के लिए किए जा रहे नए-नए प्रयोगों के संबंध में प्रशिक्षित किया जाता है तथा उनके अनुभवों के आधार पर नए प्रयोग तैयार किये जाते हैं।
कार्यशाला में 25 लोग प्रशिक्षण ले रहे है। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में दिल्ली विश्व विद्यालय की डॉ.मंजुला रथ, लखनऊ की एनएवीएच की गौरी सेन, एसके सिंह व दिल्ली से आये प्रोजेक्ट मैनेजर विक्त्रस्म दत्त, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, लल्लूराम शुक्ला, पंकज दुबे, बसंत लाल, प्रोजेक्ट ऑफिसर जालौन सुधांशु शुक्ला व प्रतापगढ़ के अजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें