फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष टीकाकरण दिवस आज, 21 हजार को लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद में आज शुक्त्रस्वार को विशेष टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 के इस विशेष टीकाकरण दिवस पर 21 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला मुख्यालय सहित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ विद्यालयों को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। अब तक जिले में 4.1 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि अभियान के जरिये टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है, यदि उनका समय पूरा हो गया है तो वह दूसरा टीका भी लगवाएं। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी, संयुक्त जिला अस्पताल सोनेपुर, टाउन हाल कर्वी, प्राथमिक विद्यालय तरौहा, जनसेवा इंटर कॉलेज शंकर बाजार, राजर्षि टंडन जूनियर हाई स्कूल नगर पालिका, खोया पाया केंद्र रामघाट, ब्लाक संसाधन केंद्र कर्वी को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें