चित्रकूट। सर्व स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागेदारी कार्यक्रम का आयोजन शहर के शृंगार पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने सर्व स्वर्णकार समाज को प्रेरित किया कि विधानसभा के चुनाव में उनकी भागेदारी राजनीतिक दलों में अधिक से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही समाज के लोगों को शिक्षित बनाने का कार्य करें।
कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अच्छे लाल सोनी ने कहा कि सर्व स्वर्णकार समाज का भला बिना राजनीतिक भागेदारी के नहीं हो सकता। इसलिए कोई भी चुनाव हो उसमें अपने समाज की भागेदारी जरूर होना चाहिए। सर्व स्वर्णकार समाज के संयोजक शिव शंकर वर्मा ने कहा कि संगठन का विस्तार कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल सोनी ने कहा कि राजनीतिक भागेदारी बढ़ाएं। इस मौके पर सभासद रमेश सोनी, अजय सोनी, रामविशाल सोनी, सूरज सोनी, रामनारायण सोनी, गौरीशंकर सोनी, राजेश सोनी, चंद्रपाल सोनी, रामेश्वर प्रसाद सोनी सहित महिला जागृत मंडल की पुष्पा सोनी, पुष्पा सोनी, सरस्वती सोनी आदि मौजूद रहे।