फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : ट्रक की टक्कर से मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत

विज्ञापन
फोटो-2- मनोज कुमार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा गांव के पास गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। वह मनरेगा में संविदा पर तकनीकी सहायक पद पर तैनात थे। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लॉक में तैनात मनोज कुमार विश्वकर्मा (32) बुधवार की शाम कार से माता-पिता से मिलने खटवारा गांव जा रहे थे। राजापुर थाना अंतर्गत चित्रकूट कौशांबी रोड पर मोड़ने के लिए कार धीमी की तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और मनोज फंस गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
ट्रक व कार की टक्कर की आवाज सुनकर पुरवा गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पहचानकर परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मनोज को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुनैना और दो पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ट्यूबवेल जाते समय हादसा
मनोज विश्वकर्मा मूल रूप से खटवारा के राजापुर गांव के निवासी थे। माता-पिता वहीं रहते हैं। वह नौकरी के चलते कर्वी स्थित घर में रुकते थे। बुधवार को वह माता-पिता से मिलने गांव के लिए निकले। ग्रामीणों के अनुसार गांव के घर में माता-पिता नहीं थे। वह ट्यूबवेल में थे। घर से ट्यूबवेल लगभग 400 मीटर दूर है। वह कार से ट्यूबवेल की ओर जा रहे थे कि हादसा हो गया। इस घटना पर ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, सचिव, कर्मचारियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें