फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मंदाकिनी नदी में मिला युवती का शव, दोस्तों के साथ आई थी घूमने, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Sep 2021 01:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
नदी से शव निकालते गोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के जानकीकुंड ओशो आश्रम के पास  मंदाकिनी नदी के चक्की घाट पर एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लाेगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त बिलासपुर जिला निवासी अनीता यादव के रूप में की गई है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि नहाते समय डूबने से युवती की मौत हुई है या फिर कोई और कारण है। पिता तीरथ यादव ने बताया कि अनीता अपने साथियों के साथ चित्रकूट घूमने आई थी। घूमने के दौरान साथियों से बिछड़ गई। सभी लोग पटेल धर्मशाला में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें