मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के घाटी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया फिर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है।
बहिलपुरवा के माराचंद्रा गांव निवासी संदीप कोल (23) पुत्र सीताराम अपने दोस्त पवन के साथ रविवार की देर शाम मानिकपुर से बाइक से घर लौट रहा था। घाटी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही संदीप की मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आए और उसका अंतिम संस्कार कराया।