चित्रकूट। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला चिकित्सालय व जानकीकुंड अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने किया। कहा कि वह भी जल्द ही पुलिस विभाग की तरफ से शिविर लगवाएंगे। कुल 19 ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में 17 और जानकी कुंड अस्पताल में दो ने रक्तदान किया। 6 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि जरूरतमंदों को समय से रक्त उपलब्ध हो सके, इसके लिए ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप के रक्त की व्यवस्था रखें। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि इस तरह के शिविर से जरूरमंदों को रक्त मिल जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य में प्रभाव नहीं पड़ता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने रक्दाताओं का हौसला बढ़ाया। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग और जानकी कुंड अस्पताल प्रशासन के सहयोग से शिविर लगाए गए।
ज्ञान सिंह ने 33वीं बार रक्तदान किया
चकमाली निवासी ज्ञान सिंह व उनकी पत्नी अनीता सिंह ने एक साथ रक्तदान किया। ज्ञान सिंह ने 33वीं बार रक्तदान किया। उनकी पत्नी अनीता सिंह ने सातवीं बार रक्तदान किया। इसी तरह अमन तिवारी ने 15वीं बार रक्तदान किया। शहर के तरौहा निवासी संजीव कुमार व घनश्याम चौरसिया ने तीन-तीन बार रक्तदान किया।
इन्होंने किया सहयोग
चित्रकूट। रक्तदान शिविर में सहयोग देने वालों में रुक्मिणी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता, व्यापारी अंकित पहारिया, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, समाजसेवी कमलेश कुमार व शिक्षक गया प्रसाद बौद्ध, अजय कुमार पहारिया शामिल रहे। न्यू पहारिया शिवदयाल मेडिकल स्टोर, पहारिया ब्रदर्स एंड मेडिकल स्टोर ने योगदान दिया।
चित्रकूट। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, कर्मचारी अजय सिंह, विशाल कुमार, प्रमेंद्र सिंह, शंकर दीन, नाजिश, दीपक सिंह, राकेश सिंह, अनूप सिंह सुजीत सिंह ने सहयोग किया। जानकी कुंड अस्पताल में निदेशक बीके जैन, डॉ. एबीएस राजपूत ने सहयोग किया।
इन महादानियों ने किया रक्तदान
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी, ज्ञान सिंह चकमाली, अनीता चकमाली, ओम प्रकाश सिंह प्रधानाध्यापक, प्रा.वि. मऊ, प्रतीक राज विकास नगर कर्वी, अखिलेश प्रताप प्रयागराज रोड, संजीव कुमार कर्वी तारौंहा, आदर्श कुमार, घनश्याम चौरसिया निवासी कर्वी, अमन तिवारी कर्वी, कुमार अतुल कुबेरगंज, अनिल कुमार सपहा, दीपक केशरवानी कर्वी, दिनेश कुमार अशोक नगर फतेहपुर, दीपक वर्मा अशोक फ तेहपुर, जानकीशरण बालापुर माफी, विनय गुप्ता चित्ररागोकुलपुर ने रक्तदान किया।