फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। सावन के दूसरे सोमवार को रामघाट स्थित मस्त्यगजेंद्र नाथ मंदिर सहित अन्य प्राचीन मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदाकिनी नदी में बाढ़ के कारण रामघाट में कीचड़ होने से कई भक्त मस्त्यगजेंद्र नाथ मंदिर में बिना जलाभिषेक के ही लौट गये। एक दिन पूर्व बाढ़ के चलते कई श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन कर लौटाया गया। फिसलन के खतरे को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने कई श्रद्धालुओं को रामघाट की ओर जाने से रोका।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में बोल बम की गूंज सुबह से रही। रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। एक दिन पहले मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के कारण कीचड़ हो जाने से कई भक्त बिना जलाभिषेक के लौट गए। वही पहाड़ी के पालेश्वनाथ मंदिर, भरतकूप क्षेत्र के मड़फा स्थित शिव मंदिर, मऊ क्षेत्र के ऋषियन के मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें