चित्रकूट। जिले के सभी गोशालाओं के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। जनपद की 253 गोशालाओं में संरक्षित 30,337 मवेशियों के लिए 1,63,81,980 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि 253 ग्राम पंचायतों में निराश्रित मवेशियों के भरण पोषण के लिए सदर ब्लाक की 68 गोशालाओं में संरक्षित 6,427 मवेशियों के लिए 34 लाख 70 हजार 580 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
ब्लाक रामनगर की 30 गोशालाओं में संरक्षित 4,463 मवेशियों के लिए 24 लाख 10 हजार 20 रुपये, ब्लाक मानिकपुर की 36 गोशालाओं में संरक्षित 4,760 मवेशियों के लिए 25 लाख 70 हजार 400 रुपये, ब्लाक मऊ की 50 गोशालाओं में संरक्षित 7,313 मवेशियों के लिए 39 लाख 49 हजार 20 रुपये, ब्लाक पहाड़ी की 69 गोशालाओं में संरक्षित 7,374 मवेशियों के लिए 39 लाख 81 हजार 960 रुपये धनराशि स्वीकृत की गई है।
इस प्रकार जनपद की कुल 253 गोशालाओं में संरक्षित 30,337 मवेशियों के लिए 1,63,81,980 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जो शीघ्र ही संबंधित गोशालाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी । जिन गोशालाओं की पत्रावलियां अभी तक भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं की गयी है वह तत्काल अपनी पत्रावलियां विकास खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति एवं तहसील स्तरीय अनुश्रवण समिति से अनुमोदन कराने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके ।