फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ईंट लदा ट्रक पलटा, 12 मजदूर घायल

विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक पलटने से घायलों में मासूम बालिका का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए। मां की गोद से छिटककर दूर गड्ढे में गिरी मासूम दुधमुंही बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह प्रयागराज से ईंटे लेकर आ रहे ट्रक में मुर्का गांव से 12 मजदूर ईंटें उतारने के लिए सवार हो गए। भिटारी गांव में आधा ट्रक ईंट खाली करने के बाद दूसरे स्थान के लिए रवाना हुए। बंबुरी गांव के समीप ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। ट्रक पलटता देख चालक कूद गया। वहीं ट्रक पलटने से मजदूर ईंटों में दब गए। संतोष, गोलू, मोलू, रामानंद, अंतिमा पत्नी रवि व उसकी दुधमुही बच्ची रुस्कान समेत 12 मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य सड़क हादसे में मुख्यालय के शंकरगंज मोहल्ले के शनि (19) पुत्र गिरजा शंकर, रैपुरा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के ब्रजजीवन, इटवा गांव के राजनारायण के घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें