फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटी, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास ड्राइवर को झपकी आने पर बोलेरो पलट गई, इसमें एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे हुआ।
विज्ञापन

मप्र के सतना जिले के सभापुर पगारकला के जानकी प्रसाद (65) अपने चाचा की अस्थियां लेकर प्रयागराज विसर्जित करने गए थे। लौटते समय वाहन चालक को झपकी आ गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें जानकी प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। वाहन में बैठे चचेरे भाई रामायण प्रसाद (58), दिनेश पयासी (35), रामजी पयासी (50), लालमन (75), मनभरन प्रसाद (74) घायल हो गए। इन्हें सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें