चित्रकूट। जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गेहूं खरीद, पीएम स्वनिधि योजना, कोविड वैक्सीनेशन, पेयजल, स्कूल चलो अभियान, फारेस्ट फायर की दैनिक समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि बैंकों से बात कर अधिक से अधिक स्वनिधि योजना के रजिस्ट्रेशन कराएं। 33 केंद्रों में से तीन केंद्रों पर तकनीकी दिक्कत से गेहूं खरीद नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक गेहूं खरीदें।
स्कूल चलो अभियान का समय से नामांकन कराएं। वन विभाग में बताया कि एक जगह कलचिहा में आग लगी थी। जिसे काबू कर लिया गया है। पेयजल की समस्या से संबंधित शिकायत को कंट्रोल रूम नंबर 298090 पर कॉल करें। पानी का टैंकर नियमित रूप से भेजा जाए। कोविड वैक्सीनेशन को प्राथमिकता के आधार पर कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।