इंटर कालेजों में मनमानी शुल्क वसूली के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते समाजवादी पार्टी के पदाधि?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कालेज में मनमानी फीस वसूलने का विरोध किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों मेें छात्र-छात्राओं की पढ़ाई न होने के बाद भी स्कूलों में मनमानी फीस ली जा रही है। महासचिव फराज खान ने कहा कि कुछ स्कूलों में तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल फीस भी बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन के नाम पर मात्र खाना पूर्ति की गई है। छात्र-छात्राओं से फीस के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा छात्रों के लिए जीरो फीस की सुविधा एवं हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की फीस न ली जाए। सभी को छात्रवृत्ति दी जाए। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रहरि, मनोज कुमार पाल, तीरथ, राजेंद्र मौर्य, नरेंद्र यादव, विद्यासागर यादव, शुभम, सत्यम ठाकुर, दीपक कुमार, रोहित यादव, सत्यम ठाकुर, कृष्णा पटेल आदि मौजूद रहे।