फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडे़ ट्रक में घुसा बाइक सवार युवक, मौत

विज्ञापन
फोटो-15- शिवकुमार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत कमासिन रोड पर बेराउर गांव के पास खड़े ट्रक में एक बाइक घुस गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले के बेल्होरा गांव के शिवकुमार (24) रविवार की रात 11 बजे लगभग सरधुआ गांव से अपने गांव कामसिन राजापुर रोड से जा रहा था। बेराउर निवासी मानसिंह के घर के सामने 28 दिन से ट्रक खड़ा है। ओवर लोड खनिज होने के कारण दो मई को खनिज विभाग ने पकड़ा था। इसी में बाइक सवार जा टकराया। राजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके मामा संतोष ने बताया कि अपनी चाची कल्ली देवी को सरधुवा छोड़ने गया था। वापस घर आते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

मृतक की पिछले साल ही शादी हुई थी। दो भाई हैं। इस ट्रक की निगरानी के लिए पुलिस ने दो होमगार्डों की ड्यूटी लगाई थी लेकिन सड्क से हटाया नहीं गया। जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। आज ही इसकी जानकारी लेकर ट्रक को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें