फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
पिंटू की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुनिया डांडी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई और चचेरा भाई घायल हो गया। हेलमेट न पहने होने से सिर में आईं चोटें बाइक सवार की मौत की वजह बन गई।
विज्ञापन

डांडी अहिरान निवासी पिंटू (35) पुत्र देवसुंदर ने कालिंजर के रामनगर स्थित अपनी ससुराल से कुछ सामान मंगाया था। जिसे ससुराल वाले पिंडरा में दे गए थे। शनिवार शाम इसी सामान को लेने के लिए पिंटू अपने चचेरे भाई चुन्नीलाल (22) के साथ बाइक से पिंडरा गया था। शनिवार रात में लौटते समय जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी।
जिससे पिंटू की मौके पर मौत हो गई और हादसे में दूर जाकर गिरा चुन्नीलाल को गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सतना स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से पत्नी वर्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पुत्री है। मृतक गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें